मोबाइल में एक्टिव सिम से ही चलेगा वॉट्सएप और अन्य मैसेजिंग एप


मोबाइल में एक्टिव सिम से ही चलेगा वॉट्सएप और अन्य मैसेजिंग एप

मोबाइल में एक्टिव सिम से ही चलेगा वॉट्सएप और अन्य मैसेजिंग एप

केंद्र सरकार ने 29 नवंबर को मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए नया आदेश जारी किया है। वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश जैसे मैसेजिंग एप मोबाइल में एक्टिव सिम कार्ड के बिना काम नहीं करेंगे। सरकार का दावा है कि इससे साइबर धोखेबाजों का पता लगाने में मदद मिलेगी।

दूरसंचार विभाग के आदेश में कहा गया है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यह सुनिश्चित करें कि एप तभी चलेगा जब यूजर की रजिस्टर्ड सिम मोबाइल में एक्टिव हो। ‘सिम बाइंडिंग’ के तहत अगर मोबाइल से सिम निकाल दी जाती है तो वॉट्सएप और अन्य एप बंद हो जाएंगे।

वेब ब्राउज़र यानी लैपटॉप या डेस्कटॉप से लॉगिन करने वाले यूजर के लिए भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को हर छह घंटे में यूजर को लॉगआउट करना होगा। इसके बाद क्यूआर कोड के जरिए ही पुनः लॉगिन किया जा सकेगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे