वियतनाम में बाघ प्रिंट ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

Tiger Print in Vietnam Brings Pride to Madhya Pradesh.


हनोई, मध्यप्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कला बाघ प्रिंट ने वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई है। महोत्सव में 40 से अधिक देशों के शिल्पकार और कला विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार मोहम्मद बिलाल खत्री एवं डॉ. मोहम्मद आरिफ खत्री बाग प्रिंट कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्राकृतिक रंगों, सागवान की लकड़ी के पारंपरिक ठप्पों और पारंपरिक छपाई ने विदेशी प्रतिनिधियों को आकर्षित किया है। महोत्सव में सिल्क एवं कॉटन के दुपट्टे, स्कार्फ, स्टोल और होम फर्निशिंग उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और कला प्रेमियों ने इन उत्पादों की सराहना की है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे