दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन - दिवाली के दिन बॉलीवुड ने खोया हास्य का सितारा


ख्यात अभिनेता असरानी का निधन

दिवाली के दिन दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले असरानी ने 20 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

84 वर्षीय असरानी लंबे समय से बीमार थे और दिवाली के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज श्मशान घाट पर परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उनके निधन से कुछ ही पल पहले उन्होंने अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग कह रहे हैं कि "असरानी जाते-जाते भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ गए।"

हिंदी सिनेमा में हास्य का पर्याय बन चुके असरानी ने दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे