भारत की वेदिका भंसाली ने यूएस किड्स गोल्फ खिताब जीता


भारत की वेदिका भंसाली ने यूएस किड्स गोल्फ खिताब जीता

3 अगस्त को भारत की वेदिका भंसाली ने पाइनहर्स्ट विलेज में आयोजित यूएस किड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्फ में चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 9 साल की लड़कियों के वर्ग में खेलते हुए 4-अंडर 32 का स्कोर किया और कुल 10-अंडर (33-33-32) के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया।

वेदिका ने जापान की एमी मिनामी को एक शॉट से और अमेरिका की ऑड्रे झांग को दो शॉट से हराया। पिछले साल वेदिका इस वर्ग में चौथे स्थान पर रही थीं।

बेंगलुरु की ऐडा थिम्मैया ने 11 साल की लड़कियों के वर्ग में 75-68-66 के स्कोर के साथ कुल सात अंडर स्कोर किया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अमेरिका की बेला सिमोस (66-62-67) विजेता रहीं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. वेंकटराघवन की पोती अनन्या वेंकटराघवन (70-69-67) 10 अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

दो अन्य भारतीय खिलाड़ी भी शीर्ष आठ में रहे। चंडीगढ़ के निहाल चीमा ने 38-39-35 के स्कोर के साथ लड़कों के 8 साल के वर्ग में संयुक्त चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं नोएडा के कबीर गोयल ने लड़कों के 10 साल के वर्ग में 72-70-68 के स्कोर के साथ आठवां स्थान हासिल किया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे