16 सितंबर- वंदे मेट्रो का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ हुआ।

भारत की पहली 'वंदे मेट्रो' ट्रेन का नाम बदलकर 'नमो भारत रैपिड रेल' कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने 16 सितंबर को उद्घाटन से ठीक पहले 'भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो' का नाम बदलकर 'नमो भारत रैपिड रेल' कर दिया है। रैपिड रेल का उद्देश्य 'इंटरसिटी कनेक्टिविटी' को बढ़ाना है। यह भुज से अहमदाबाद तक 359 किलोमीटर की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। इस दौरान ट्रेन 9 स्टेशनों पर रुकेगी। आम लोगों के लिए यह मेट्रो 17 सितंबर को अहमदाबाद से शुरू होगी। कुल यात्रा का किराया 455 रुपए होगा। जहां अन्य मेट्रो ट्रेन केवल छोटी दूरी तय करती हैं वहीं, नमो भारत ट्रेन अहमदाबाद को उसके आसपास के शहरों से जोड़ेगी। इस स्पेशल मेट्रो में सभी 12 एसी कोच हैं, जिसमें 1,150 पैसेंजर्स के बैठने की व्यवस्था है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे