अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा


अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआइ) तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। भारतीय मूल की अमेरिकी नेता गबार्ड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजे अपने इस्तीफे में पति की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए पद छोड़ने का निर्णय बताया।

तुलसी गबार्ड का कार्यकाल 30 जून तक जारी रहेगा। उनके स्थान पर उनके अधीनस्थ एरन लुकास को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

रॉयटर्स के अनुसार, गबार्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि उनके पति एक दुर्लभ प्रकार के बोन कैंसर से जूझ रहे हैं और वह इस कठिन समय में उनके साथ रहना चाहती हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए गबार्ड ने कहा कि उन्हें देश की सेवा करने का अवसर मिला, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे