अमेरिका ने भारत पर 27% टैरिफ लगाया: भारत के निर्यात क्षेत्रों पर प्रभाव


अमेरिकी टैरिफ से भारत के व्यापार पर असर: एक मौका या चुनौती?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के निर्यात पर 27% टैरिफ लगाने का एलान किया है। ट्रंप प्रशासन ने 10% से 49% तक के जवाबी टैरिफ की घोषणा की है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों पर असर पड़ेगा, वहीं कुछ क्षेत्रों को राहत दी गई है। आइए जानें कि भारत के लिए अमेरिकी टैरिफ का क्या मतलब है।

ट्रंप ने क्या घोषणा की?

2 अप्रैल को राष्ट्रपति ट्रंप ने विभिन्न देशों से आने वाली वस्तुओं पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिसमें भारत भी शामिल है। अमेरिकी सरकार ने यह बताया है कि भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाली सभी वस्तुओं पर 27% का टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि, कुछ भारतीय उत्पादों को इस टैरिफ से छूट दी गई है।

अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ का गणित क्या है?

व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, अमेरिका भारत से आने वाले यात्री वाहनों पर 2.5% टैरिफ लगाता है, जबकि भारत अमेरिकी गाड़ियों पर 70% टैरिफ लगाता है। भारतीय सेब अमेरिका में बिना किसी शुल्क के प्रवेश करते हैं, लेकिन भारत अमेरिकी सेबों पर 50% शुल्क लगाता है। चावल पर अमेरिका 2.7% शुल्क लगता है, जबकि भारत अमेरिकी चावल पर 80% टैरिफ लगाता है। नेटवर्किंग स्विच और राउटर पर अमेरिका 0% टैरिफ लगाता है, जबकि भारत 10-20% तक का टैरिफ लगाता है।

अमेरिकी 27% टैरिफ से भारत के कौन से क्षेत्र प्रभावित होंगे?

अमेरिका के 27% टैरिफ का भारत के कई क्षेत्रों पर गहरा असर पड़ सकता है। करीब 14 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद क्षेत्र और 9 अरब डॉलर से अधिक का रत्न और आभूषण क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हो सकता है। हालांकि, ट्रंप के द्वारा घोषित 26% टैरिफ फिलहाल ऑटो पार्ट्स और एल्युमीनियम उत्पादों पर लागू नहीं होगा। इन पर पहले से घोषित 25% टैरिफ लागू रहेगा। व्हाइट हाउस के अनुसार फार्मास्यूटिकल्स, जिनका निर्यात मूल्य लगभग 9 अरब डॉलर है, को फिलहाल इस टैरिफ से छूट मिली है। ऊर्जा उत्पादों को भी इस टैरिफ से राहत दी गई है।

कुछ क्षेत्रों को राहत

व्हाइट हाउस ने कहा है कि फार्मास्युटिकल उत्पाद, जिनका निर्यात मूल्य लगभग 9 अरब डॉलर है, को फिलहाल जवाबी टैरिफ से छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा उत्पादों को भी टैरिफ से छूट दी गई है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के अनुसार, भारत के ऑटोमोबाइल, रत्न व आभूषण, रसायन व फार्मास्यूटिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर अमेरिका क्रमशः 1.05%, 2.12%, 1.06% और 0.41% टैरिफ लगाता रहा है।

Source: अमेरिकी टैरिफ का भारत के व्यापार पर प्रभाव | अप्रैल 2025




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे