अमेरिका ने एच-1बी वीजा आवेदकों के लिए स्क्री¨नग बढ़ाई


अमेरिकी सरकार वीजा आवेदकों की जानकारी को सार्वजनिक करेगी

एच-1बी और एच-4 वीजा आवेदकों के लिए जांच का विस्तार

अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजा आवेदकों और उनके आश्रित एच-4 वीजा धारकों की स्क्री¨नग और जांच का विस्तार किया है। उन्हें अपने सभी इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल की गोपनीयता सेटिंग्स को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया है। विदेश विभाग ने 3 दिसंबर को कहा है कि 15 दिसंबर से सभी एच-1बी आवेदकों और उनके आश्रितों की ऑनलाइन गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। छात्र और एक्सचेंज विजिटर पहले से ही इस तरह की जांच के अधीन थे। एच-1बी वीजा आवेदकों के लिए नया नियम अब एच-1बी और एच-4 वीजा के लिए आवेदन करने वालों को भी शामिल कर लिया गया है।

भारतीय पेशेवर, विशेषकर प्रौद्योगिकी कर्मी और चिकित्सक एच-1बी वीजा के सबसे बड़े लाभार्थी हैं। वहीं रायटर के अनुसार, विदेश विभाग के आंतरिक ज्ञापन में कहा गया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर 'सेंसरशिप' में शामिल किसी भी व्यक्ति को वीजा न देने पर विचार किया जाएगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे