United Nations : भारत ने मौत की सजा रोकने के खिलाफ की वोटिंग

संयुक्त राष्ट्र संघ - united nations


United Nations : भारत ने मौत की सजा रोकने के खिलाफ की वोटिंग

दुनियाभर में मौत की सजा पर रोक लगाने का संयुक्त राष्ट्र महासभा का प्रस्ताव पास हो गया है। मेक्सिको द्वारा पेश प्रस्ताव के पक्ष में 133 और विरोध में 33 देशों ने वोट दिया। वहीं, 16 देश मतदान से दूर रहे। हालांकि, भारत ने इसके खिलाफ वोट किया।

अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, ईरान, इराक, जापान, सऊदी अरब व कतर ने भी इसका विरोध किया। प्रस्ताव में सभी देशों से फांसी पर रोक लगाने और धीरे-धीरे मृत्युदंड समाप्त करने की अपील की गई है। इसमें 18 साल से कम उम्र में अपराध करने वालों को मौत की सजा नहीं देने की मांग है। गर्भवती महिलाओं व बुजुर्गों के मामले में भी इस सजा के इस्तेमाल को सीमित करने को कहा गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे