ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर की नई इमिग्रेशन पॉलिसी


ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर की नई इमिग्रेशन पॉलिसी

13 मई को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने नई इमिग्रेशन पॉलिसी की घोषणा की। इस नीति के तहत, अब प्रवासियों को स्थायी निवास प्राप्त करने के लिए 10 साल तक ब्रिटेन में रहना अनिवार्य होगा, जबकि पहले यह अवधि 5 साल थी।

इसका असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ेगा, क्योंकि ब्रिटेन में भारतीयों की बड़ी संख्या है। 2023 में लगभग 2.5 लाख भारतीय शिक्षा और काम के लिए ब्रिटेन गए थे।

नई पॉलिसी की प्रमुख बातें:

  • स्थायी निवास के लिए अब प्रवासियों को 5 साल की जगह 10 साल तक ब्रिटेन में रहना होगा।
  • सभी वीजा आवेदकों के लिए अंग्रेजी भाषा की आवश्यकताओं को कड़ा किया गया है।
  • केयर सेक्टर में विदेशी कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है।
  • स्नातक वीजा धारकों के लिए पढ़ाई के बाद ब्रिटेन में रहने की अवधि 2 साल से घटाकर डेढ़ साल कर दी गई है।
  • स्किल्ड वीजा के लिए अब केवल 'ए' लेवल के बजाय डिग्री लेवल की योग्यता आवश्यक होगी।

यह नीति भविष्य में स्थायी निवास और कार्य वीजा के लिए आवेदन करने वाले प्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे