UGC का नया आदेश: 2022 से पहले की दो डिग्रियाँ भी मान्य


UGC का नया आदेश: 2022 से पहले की दो डिग्रियाँ भी मान्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक साथ प्राप्त की गई डिग्रियों को लेकर अपने नियमों में बदलाव किया है। अब यदि किसी छात्र ने 13 अप्रैल 2022 से पहले भी एक साथ दो डिग्रियाँ हासिल की हैं, तो वे भी मान्य होंगी, बशर्ते ये कोर्स विश्वविद्यालय या संबंधित काउंसिल की अनुमति से शुरू किए गए हों।

UGC ने 13 अप्रैल 2022 को एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि इस तारीख से पहले एक साथ की गई डिग्रियाँ अमान्य होंगी। इस आदेश के बाद कई विश्वविद्यालयों और छात्रों ने आपत्ति जताई और बताया कि उन्होंने संबंधित काउंसिल की अनुमति से ही ये कोर्स शुरू किए थे।

इसके बाद, 3 अप्रैल 2025 को हुई UGC की बैठक में इस निर्णय में बदलाव किया गया। अब यदि 2022 से पहले एक साथ दो डिग्री कोर्स विश्वविद्यालय की अनुमति से संचालित किए गए थे, तो उन्हें मान्यता प्राप्त होगी। इससे छात्रों की पढ़ाई व्यर्थ नहीं जाएगी।

UGC की डुअल डिग्री गाइडलाइंस (2022 के बाद)

  • कोई भी छात्र दो पूर्णकालिक डिग्री कोर्स में एक साथ दाखिला ले सकता है।
  • दोनों डिग्रियों की कक्षाओं का समय एक जैसा नहीं होना चाहिए।
  • छात्र एक डिग्री को फिजिकल मोड में और दूसरी को डिस्टेंस या ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

UGC का यह कदम छात्रों के हित में है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व न्याय सुनिश्चित करता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे