डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ का किया ऐलान


डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ का किया ऐलान

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ का किया ऐलान, 1 अगस्त से लागू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह टैरिफ 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर की।

यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया है।

29 जुलाई को एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने संकेत दिया था कि भारत को 20-25 प्रतिशत तक का ऊँचा टैरिफ देना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, "हां, मुझे ऐसा लगता है। भारत मेरा मित्र है। उन्होंने मेरे अनुरोध पर पाकिस्तान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया... भारत के साथ समझौता अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। भारत एक अच्छा मित्र रहा है, लेकिन भारत ने मूल रूप से किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक टैरिफ लगाए हैं।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की एक प्रतिनिधिमंडल टीम अगले महीने भारत का दौरा करने वाली है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पहले कहा था कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर वार्ता जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातचीत कैमरे के सामने नहीं होती, बल्कि यह दो देशों के बीच सहयोग की भावना से की जाती है।

जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध (ट्रेड वॉर) की शुरुआत हो गई है। ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि भारत के साथ व्यापार समझौता होने जा रहा है, जो भारतीय बाजार को और अधिक खोलेगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे