ट्रंप प्रशासन ने बांग्लादेश को दी जा रही मदद रोकी


ट्रंप प्रशासन ने बांग्लादेश को दी जा रही मदद रोकी

बांग्लादेश की यूनुस सरकार एक तरफ पूर्व पीएम बांग्लादेश के खिलाफ बदले की कार्रवाई करने और पाकिस्तान से संबंध बेहतर करने में व्यस्त है, दूसरी ओर अमेरिका समेत विदेश संस्थागत निवेशक बांग्लादेश से लगातार दूरी बना रहे हैं। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने बांग्लादेश को दी जा रही सभी तरह की मदद को रोकने के लिए स्टॉप वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद यूएसएड ने बांग्लादेश में चल रहे अपने सभी प्रकार के राहत कार्यों के लिए मदद रोक दी है। गौरतलब है कि दक्षिण एशिया में अफगानिस्तान के बाद सबसे अधिक अमेरिका मदद हासिल करने वाला देश बांग्लादेश बना हुआ है। बांग्लादेश में अमेरिका मदद से एक दर्जन से अधिक राहत और विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यह सारी मदद फिलहाल 90 दिनों के लिए रोकी गई है।

लेकिन ट्रंप प्रशासन के जारी आदेश में कहा गया है कि अमेरिका दुनिया भर के देशों को दी जा रही करीब 72 अरब डॉलर की मदद की समीक्षा करेगा और देखेगा कि जो भी अमेरिकी मदद अमेरिका के मूल्यों और हितों के अनुकूल नहीं होगी, उसे स्थाई रूप से रोका जाएगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे