2 सितंबर-रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के माध्यम से मिले कुल 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव ।

रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के माध्यम से मिले कुल 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के प्रस्ताव डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार गठन के बाद प्रदेश में औद्योगिक निवेश की रफ्तार को बढ़ाने के लिए संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित करने का वृहद अभियान चालू किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि गत दिवस ग्वालियर में आयोजित रीजनल कॉन्क्लेव में 8,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में अब तक आयोजित किए गए विभिन्न रीजनल कॉन्क्लेव के साथ मुम्बई, बेंगलुरू और कोयम्बटूर में किये रोड शो के माध्यम से कुल 1,80,000 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले हैं, जिससे लगभग डेढ़ लाख व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि आगामी समय में सागर, रीवा और भोपाल में रीजनल कॉन्क्लेव और इसके बाद ग्लोबल समिट आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव प्रदेश के आर्थिक विकास में मील के पत्थर सिद्ध होंगे।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे