म.प्र. हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, जस्टिस सचदेवा बन सकते हैं सीजे


म.प्र. हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, जस्टिस सचदेवा बन सकते हैं सीजे

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिल गए हैं। केंद्र सरकार ने 26 मई को अधिसूचना जारी कर जबलपुर और ग्वालियर खंडपीठ के लिए नए जजों की नियुक्ति की पुष्टि की। जबलपुर से एडवोकेट अमित सेठ और ग्वालियर से एडवोकेट दीपक खोत व पवन द्विवेदी को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अब हाई कोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या 32 से बढ़कर 35 हो गई है, हालांकि कुल स्वीकृत पद 53 हैं, यानी अभी भी 18 पद खाली हैं।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस संजीव सचदेवा के नाम की अनुशंसा मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए की है। कॉलेजियम ने सोमवार को विभिन्न हाईकोर्टों में रिक्त मुख्य न्यायाधीशों के पदों के लिए नाम केंद्र को भेजे। जस्टिस सचदेवा ने 24 मई को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था।

तीनों नए जज वकील कोटे से नियुक्त

  • एडवोकेट दीपक खोत: वर्ष 2000 में MLB कॉलेज, ग्वालियर से एलएलबी में टॉप किया। पढ़ाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अरुण मिश्रा के कार्यालय में इंटर्नशिप की। वर्ष 2009 में एक साल के लिए शासकीय अधिवक्ता नियुक्त हुए। वर्ष 2020 से लगातार शासकीय अधिवक्ता हैं।
  • एडवोकेट पवन द्विवेदी: वर्ष 2004 में सुप्रीम कोर्ट के जज जितेंद्र माहेश्वरी के साथ वकालत की शुरुआत की। कई जनहित याचिकाओं में न्यायमित्र रहे। खाद्य पदार्थों में मिलावट और ठोस कचरा निपटान जैसे मुद्दों पर प्रभावी पैरवी की।
  • एडवोकेट अमित सेठ: वर्तमान में उप महाधिवक्ता हैं और उनका नाम पिछले डेढ़ वर्ष से केंद्र में लंबित था।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे