अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में सुजीत ने जीता स्वर्ण पदक


अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में सुजीत ने जीता स्वर्ण पदक

सर्बिया के नोवी साद में चल रही अंडर-23 सीनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के सुजीत ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। पिछली बार उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था। सुजीत दो बार अंडर-23 एशियाई खिताब (2022, 2025) अपने नाम कर चुके हैं।

फाइनल में तकनीकी श्रेष्ठता से जीतते हुए सुजीत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में उन्होंने उज्बेकिस्तान के पहलवान को 10-0 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

पहले दौर में उन्होंने मोल्डोवा के फियोडोर चेवदारी को 12-2 से मात दी। दूसरे दौर में पोलैंड के डोमिनिक जैकब पर 11-0 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में बशीर मागोमेदोव से कड़ी चुनौती का सामना किया लेकिन 4-2 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे। सेमीफाइनल में जापान के युतो निशियुची को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन: भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ब्रॉन्ज और 2 सिल्वर मेडल जीते और ओवरऑल चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया।

मेंस में केवल सुजीत को ही मेडल मिला: मेंस में भारत को केवल एक मेडल से संतोष करना पड़ा। सुजीत ही गोल्ड जीतने में सफल हुए। दो अन्य भारतीय पहलवान ब्रॉन्ज मेडल बाउट तक पहुंचे, पर जीत नहीं हासिल कर सके।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे