सुहानी शाह को मिला फिस्म 2025 में बेस्ट मैजिक क्रिएटर अवॉर्ड


सुहानी शाह को मिला फिस्म 2025 में बेस्ट मैजिक क्रिएटर अवॉर्ड

कंटेंट क्रिएटर और जादूगर सुहानी शाह को इटली में आयोजित फिस्म वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025 में ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का खिताब मिला। यह पहली बार है जब किसी भारतीय कलाकार को इस नव-स्थापित अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में सम्मानित किया गया है।

फिस्म ने यह श्रेणी उन कलाकारों के लिए शुरू की है, जिन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जादू को लोकप्रिय बनाया है। उदयपुर मूल की और वर्तमान में जयपुर निवासी सुहानी को अमेरिका, यूरोप और मध्य-पूर्व के शीर्ष जादूगरों के साथ नामांकित किया गया था।

4.5 मिलियन यूट्यूब सब्सक्राइबर्स और 2.1 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ सुहानी शाह ने मनोरंजन, मनोविज्ञान और स्टोरीटेलिंग को जोड़कर जादू को एक नए युग में पहुंचाया है। उन्होंने कहा, “फिस्म जैसे मंच पर पहचान मिलना गर्व की बात है।”




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे