एंजेलो मैथ्यूज का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास


श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज का टेस्ट से संन्यास

श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। मैथ्यूज ने लिखा- "जून में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मेरे करियर का आखिरी टेस्ट होगा, जो 17 से 21 जून तक गॉल में खेला जाएगा। अगर मेरे देश को मेरी जरूरत होगी तो मैं व्हाइट-बॉल चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा।"

मैथ्यूज को लगभग एक साल से श्रीलंका की वनडे और टी20 टीम में नहीं चुना गया है। उन्होंने 2009 में टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक 118 टेस्ट मैच खेले हैं। अपने लगभग 16 साल के टेस्ट करियर में उन्होंने बल्ले और कप्तानी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है।

मैथ्यूज बोले: मैंने क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया

मैथ्यूज ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "अब समय आ गया है कि मैं क्रिकेट के सबसे पसंदीदा फॉर्मेट, टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहूं। पिछले 17 सालों से श्रीलंका के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और गौरव की बात रही है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया है और बदले में क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसने मुझे आज जो मैं हूं वह बनाया। मैं उन हजारों श्रीलंकाई प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहता हूं जो मेरे करियर के उतार-चढ़ाव में हमेशा मेरे साथ रहे। मैं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और सभी कोचों का भी धन्यवाद करता हूं। एक अध्याय समाप्त हो रहा है, लेकिन क्रिकेट के प्रति मेरा प्रेम हमेशा बना रहेगा।"




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे