कृपया एनसीसी `सी' सर्टिफिकेटधारी अभ्यर्थियों हेतु भारतीय सेना में विशेष भर्ती योजना के बारे में जानकारी दें।

एनसीसी के `सी' सर्टिफिकेटधारियों को भारतीय सेना में विशेष भर्ती योजना के तहत अल्पसेवा कमीशन दिया जाता है । अधिकारी, प्रशिक्षण अकादमी चेन्नई द्वारा प्रशिक्षण के पश्चात एनसीसी कैडटों को लेफ्टिनेंट रैंक में कमीशन दिया जाता है । इस हेतु चयन एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से होता है । अभ्यर्थी कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण हो, आयु 19 से 25 वर्ष के मध्य हो । उसने एनसीसी की वरिष्ठ डिवीजन में कम से कम दो एकेडामिक वर्षों तक सेवा से कम दो एकेडमिक वर्षों तक सेवा की हो और सी प्रमाण पत्र में कम से कम बी ग्रेड प्राप्त किया हो । अधिक जानकारी हेतु एनसीसी बटालियन, ग्रुप हेडक्वार्टर अथवा मुख्याल एनसीसी महानिर्देशालय नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान