नेपाल में भीषण Flash Flood
26 अगस्त 2026 को नेपाल के रसुवा जिले में नेपाल-चीन (तिब्बत) सीमा के पास अचानक भीषण Flash Flood आई। बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव भोटे कोशी नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों, विशेषकर टिमुरे तथा रसुवागढ़ी में पड़ा। बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से तेजी से आया और नदी में अचानक बहुत अधिक जल एवं मलबा पहुंचने से बड़े पैमाने पर तबाही हुई।
आकलनों के अनुसार, ग्लेशियर/बर्फ के बड़े हिस्से के टूटने (Ice Avalanche/Glacial Collapse) और उससे जुड़े रॉकस्लाइड के कारण नदी का प्रवाह अचानक बाधित और फिर तेजी से मुक्त हुआ, जिससे Flash Flood बनी। कुछ रिपोर्टों में इससे पहले तिब्बत क्षेत्र में आए भूकंपीय झटके का भी उल्लेख है।
इस आपदा में सैकड़ों लोग लापता हुए और बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई। लापता लोगों में भारतीय नागरिक और कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े यात्री भी शामिल हैं।
बाढ़ के कारण सड़कें, पुल, होटल, व्यापारिक प्रतिष्ठान और जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुँचा।



