सेबी का 250 रुपये के एसआईपी का प्रस्ताव, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा


सेबी का 250 रुपये के एसआईपी का प्रस्ताव, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा

अब निवेशक 250 रुपये की एसआईपी भी कर सकेंगे: सेबी का प्रस्ताव

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने देश में कमजोर पहुंच वाले वर्ग के बीच म्युचुअल फंडों की पैठ बढ़ाने के लिए 250 रुपये के छोटे आकार के एसआईपी का प्रस्ताव किया है। हालांकि कई परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां (एएमसी) पहले से ही छोटे आकार के एसआईपी की पेशकश कर रही हैं, लेकिन बाजार नियामक का मानना है कि एसआईपी के छोटे आकार में पेश किए जाने से पूरे उद्योग को वित्तीय समावेशन में भाग लेने में मदद मिलेगी।

22 जनवरी को जारी परामर्श पत्र में सेबी ने छोटे एसआईपी के लागत पहलू को स्पष्ट किए जाने का सुझाव दिया। प्रस्ताव के तहत सेबी ने कहा कि एएमसी छोटे एसआईपी के मामले में भरपाई के स्तर तक पहुंचने के लिए निवेशक शिक्षा और जागरूकता कोष का उपयोग कर सकेंगी। मध्यस्थ ऐसे एसआईपी के लिए कम दर वसूलेंगे।

सेबी ने इन प्रस्तावों पर 6 फरवरी तक सुझाव मांगे हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे