मोबाइल चोरी और साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए 'संचार साथी' ऐप लॉन्च


संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 17 जनवरी को 'संचार साथी' ऐप के साथ राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन 2.0 का भी उद्घाटन किया। संचार साथी ऐप की मदद से कोई भी यूजर मोबाइल फोन की चोरी से लेकर साइबर फ्रॉड तक की शिकायत अपने मोबाइल फोन से कर सकेगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस ऐप की मदद से ग्राहक अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। कई बार ग्राहकों को यह जानकारी नहीं होती कि उनके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन सक्रिय हैं। यह सुविधा अनधिकृत मोबाइल कनेक्शन पर रोक लगाएगी। ऐप के जरिए मोबाइल हैंडसेट की प्रमाणिकता की भी आसानी से जांच की जा सकेगी। इसके साथ ही संदिग्ध कॉल और एसएमएस की शिकायत भी की जा सकती है।





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे