सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार: निशांत कुमार शपथ लीं


सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार: निशांत कुमार आज लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुआई वाली 21 दिन पुरानी एनडीए सरकार का 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। इस दौरान कुल 28 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री तथा बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब दोपहर 12 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे