साहित्य अकादमी ने युवा और बाल साहित्य पुरस्कार 2025 की घोषणा की


साहित्य अकादमी ने युवा और बाल साहित्य पुरस्कार 2025 की घोषणा की

18 जून को साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल की बैठक में युवा पुरस्कार 2025 और बाल साहित्य पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। इस बार 23 युवा लेखकों और 24 बाल साहित्यकारों को उनकी पुस्तकों के लिए चयनित किया गया है। चयन प्रक्रिया त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल द्वारा पूरी की गई। डोगरी भाषा का युवा पुरस्कार बाद में घोषित किया जाएगा।

पुरस्कार स्वरूप प्रत्येक लेखक को एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और ₹50,000 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

हिंदी में युवा पुरस्कार:

  • हिंदी: पार्वती तिर्की – फिर उगना (कविता संग्रह)
  • अंग्रेज़ी: अद्वैत कोट्टरी – सिद्धार्थ: द बॉय हू बिकेम द बुद्ध (उपन्यास)
  • पंजाबी: मनदीप औलख – गर्ल्स हॉस्टल (कविता)
  • उर्दू: नेहा रुबाब – मज़हरुल हक: तारीख़-ए-आज़ादी-ए-हिंद (उपन्यास)
  • बांग्ला: त्रिदिब कुमार चट्टोपाध्याय – एखोनो गाये कांटा देय (कहानी)
  • गुजराती: कीर्तिदा ब्रह्मभट्ट – टिंचक (कविता)
  • मराठी: सुरेश सावंत – आभालमाया (कविता)

बाल साहित्य पुरस्कार:

  • पंजाबी: पाली खादिम (अमृत पाल सिंह) – जादू पत्ता (उपन्यास)
  • राजस्थानी: भोगीलाल पाटीदार – पंखेरुवं नी पीड़ा (नाटक)
  • संस्कृत: प्रीति पुजारा – बाल विश्वम् (कविता)
  • संथाली: हरलाल मुर्मू – सोना मिरु-अग संदेश (कविता)
  • नेपाली: साड़्मु लेप्चा – शांति वन (उपन्यास)
  • असमिया: सुरेंद्र मोहन दास – मैनाहंतर पद्द (कविता)
  • बोडो: बिनय कुमार ब्रह्मा – खान्थि बोसोन आरो आखु दानाय (कहानी)
  • डोगरी: पी. एल. परिहार ‘शौक’ – नन्हीं टोर (कविता)
  • कोंकणी: नयना आडारकार – बेलाबायचो शंकर आनी हेर काणयो (कहानी)
  • मणिपुरी: शांतो एम. – अंगंगशिंगगी शन्नाबुंगसिदा (नाटक)




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे