सबीह खान को एप्पल का नया COO नियुक्त किया गया


सबीह खान को एप्पल का नया मुख्य संचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किया गया

2019 में सबीह खान को एप्पल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस बनाया गया और तब से वे ग्लोबल सप्लाई चेन, सप्लायर रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम और ऑपरेशंस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान सप्लाई चेन को अनुकूल बनाने और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग के लिए कई आपूर्तिकर्ताओं के साथ साझेदारी की।

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब एप्पल ने भी भारतीय टैलेंट पर भरोसा किया है और सबीह खान को अपना नया मुख्य संचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किया है। खान, जेफ विलियम्स की जगह लेंगे। कंपनी ने 8 जुलाई को एक बयान में कहा कि यह बदलाव एक "लंबे समय से तय उत्तराधिकार योजना" का हिस्सा है।

सबीह खान का जन्म 1966 में भारत के उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हुआ था। जब वे स्कूल में थे, तब उनका परिवार सिंगापुर चला गया और कुछ वर्षों बाद वे अमेरिका में बस गए। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University) से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ड्यूल बैचलर डिग्री और फिर न्यूयॉर्क स्थित रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट (RPI) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

सबीह खान 1995 में GE Plastics में एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और की अकाउंट टेक्निकल लीडर के तौर पर काम करने के बाद एप्पल की प्रोक्योरमेंट टीम से जुड़े। उन्होंने पिछले 30 वर्षों में एप्पल में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे