राइट टू रिकॉल: के बाद निवाड़ी की जैरोन का नया अध्यक्ष पद रिक्त घोषित

Right to Recall


मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने निवाड़ी जिले की नगर परिषद जैरोन खालसा में राइट टू रिकॉल के तहत मतदान का परिणाम आने के बाद अध्यक्ष के पद को रिक्त घोषित कर दिया है। जल्द ही अध्यक्ष पद पर उपचुनाव की घोषणा की जाएगी। आयोग की ओर से सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई।

गौरतलब है कि कुसुम मातादीन पस्तोर को अविश्वास प्रस्ताव के बाद राइट टू रिकॉल के तहत उनके पद पर बने रहने या हटाने को लेकर मतदान कराया गया था। यह प्रशासनिक कार्रवाई मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 47-3 एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 75-झ के तहत की गई है।


पार्षदों का प्रस्ताव*

नगर परिषद के कुल 15 पार्षदों में से 12 पार्षदों ने अध्यक्ष कुसुम पस्तोर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 'राइट टू रिकॉल' का प्रस्ताव पेश किया था। 4 नवंबर 2026 को मतदान आयोजित किया गया, जिसमें 61.52% वोट पड़े। 'खाली कुर्सी' के पक्ष में 2,633 वोट और 'भरी कुर्सी' के पक्ष में 2,167 वोट मिले। खाली कुर्सी 466 वोटों से विजयी रही, जिससे अध्यक्ष कुसुम पस्तोर को पद से हटाकर अध्यक्ष का पद खाली घोषित कर दिया गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे