अटारी बॉर्डर पर अब शाम 5 बजे होगी रिट्रीट सेरेमनी


अटारी बॉर्डर पर अब शाम 5 बजे होगी रिट्रीट सेरेमनी

भारत और पाकिस्तान की सीमा पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनी अब नए समय अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि परेड का समय सूर्यास्त के अनुसार बदलता रहता है।

पहले यह सेरेमनी शाम 4:30 बजे से 5:00 बजे तक होती थी, लेकिन 16 फरवरी 2026 से नया समय लागू किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार रिट्रीट परेड अब शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक होगी।

यह बदलाव हर साल मौसम और दिन की रोशनी को ध्यान में रखकर किया जाता है। प्रोटोकॉल अधिकारियों ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे दोपहर 3:00 बजे तक बॉर्डर पहुँच जाएं, ताकि प्रवेश, बैठने और सुरक्षा औपचारिकताओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे पूरी परेड का आनंद ले सकें।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे