15 सितंबर-पांच साल बाद पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती, दौड़-कूद से अधिक लिखित परीक्षा के अंक रहेंगे।

मध्य प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों के 500 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को मिलाकर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। शारीरिक दक्षता के अंकों को 30-40% और साक्षात्कार को 10-12% अंक दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया नवंबर में शुरू होकर अगले वर्ष जून तक पूरी होने की संभावना है। भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को दोबारा प्रस्ताव भेज दया है। इसी वर्ष इसके पहले भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, पर शासन ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे। इसके बाद इसी माह संशोधित प्रस्ताव भेजा गया है। गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि, अधिसूचना जारी होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया में पांच से छह माह लगना तय है। नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की आशा है। ऐसे में अगले वर्ष जून तक ही नए उपनिरीक्षक मिल पाएंगे। सरकार की अधिसूचना में परीक्षा के प्रविधान के अतिरिक्त अन्य भर्ती नियमों का भी उल्लेख रहेगा। आयु सीमा, ऊंचाई, वजन और आरक्षण आदि के नियम शामिल होंगे। लगभग पांच वर्ष बाद पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन आने की उम्मीद है। इसमें 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 50 प्रतिशत शारीरिक दक्षता परीक्षा के हैं। साक्षात्कार का प्रविधान नहीं रखा गया है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे