"> " />
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी दूसरी बार आईपीएल चैंपियन


इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी दूसरी बार चैंपियन

1 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास में लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली तीसरी टीम बन गई।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011) और मुंबई इंडियंस (2019, 2020) लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी हैं।

विराट कोहली की नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी

फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के सामने केवल 156 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य अपेक्षाकृत छोटा होने के कारण शुरुआत से ही आरसीबी का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा था। हालांकि गुजरात की गेंदबाजी ने मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा।

आरसीबी ने पावरप्ले में ही 70 रन बनाकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी। विराट कोहली अंत तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उनके बल्ले से निकला विजयी छक्का आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक बना।

इसके अलावा वेंकटेश ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

रजत पाटीदार ने ट्रॉफी की समर्पित

खिताबी मुकाबला जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने यह ट्रॉफी पिछले सीजन के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 मासूमों के परिवारों को समर्पित की। उनका यह भावुक संदेश क्रिकेट प्रेमियों के दिलों को छू गया।

इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता और अपने प्रशंसकों को यादगार जीत का तोहफा दिया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे