ईरान में फंसे भारतीयों को आर्मेनिया के रास्ते निकालने की तैयारी


ईरान में फंसे करीब 10 हजार भारतीयों को आर्मेनिया के रास्ते निकालने की तैयारी

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के चलते तेहरान में फंसे करीब 10 हजार भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने आर्मेनिया के रास्ते निकासी की योजना बनाई है।

भारत की अपील पर ईरानी सरकार ने नागरिकों की सुरक्षित निकासी की अनुमति देते हुए कहा कि भले ही हवाई क्षेत्र बंद हो, लेकिन सभी भूमि सीमाएं खुली रहेंगी। ईरान के विदेश मंत्री ने भारतीय राजनयिक मिशन को छात्रों को निकालने की अनुमति दी है।

तेहरान में भारतीय दूतावास ने लोगों से संयम बरतने और दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए संपर्क में रहने को कहा है। साथ ही, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

ईरान में भारतीय छात्र घायल

ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने चिंता जताई कि एक छात्रावास पर इजरायली हवाई हमले में कश्मीरी छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।

करीब 1,300 कश्मीरी छात्र इस समय ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं और वहां की स्थिति को लेकर बहुत डरे हुए हैं। उनके परिवार भी जम्मू-कश्मीर में चिंतित हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे