4 सितंबर- वर्ल्ड डीफ शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रांजली धूमल ने 25 मीटर पिस्टल में ब्राज जीता।

प्रांजलि धूमल ने 3 सितंबर को जर्मनी के हनोवर में विश्व बधिर निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। प्रांजलि ने बधिर विश्व रिकॉर्ड और चैंपियनशिप रिकॉर्ड 571 स्कोर के साथ फाइनल के लिए अर्हता प्राप्त की। फाइनल में धूमल ने आठवीं सीरीज में पांच में से तीन शॉट लगाकर कांस्य पदक जीता और क्रोएशिया की लाना स्केलेडजिया को एक अंक से पीछे छोड़ दिया। वह 29 अंक के साथ समाप्त हुई और यूक्रेनी जोड़ी सोफिया ओलेनिच और हेलिना मोसिना से पीछे रही, जिन्होंने क्रमशः स्वर्ण और रजत जीता। एक अन्य भारतीय निशानेबाज अनुया प्रसाद 558 अंकों के साथ क्वालीफ़ाई करने के बाद 21 अंकों के साथ फ़ाइनल में पाँचवें स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में शामिल तीसरी भारतीय वेदिका शर्मा ने अपना क्वालीफ़ाई राउंड 473 अंकों के साथ समाप्त किया। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक तीन स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे