अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 800 से अधिक की मौत


अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 800 से अधिक की मौत

तारीख: 1 सितंबर 2025

अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में रेक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया है। इस भयानक आपदा में 800 से अधिक लोगों की जान चली गई है और 2,500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

देर रात आए इस भूकंप ने कुनार, नांगरहार और लघमन प्रांतों के कई गांवों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। मलबे के नीचे कई परिवार दब गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन चिकित्सा दल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं और अस्थायी केंद्रों में घायलों का इलाज कर रहे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई दूरस्थ जिलों से अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है।

बीमारियों की आशंका के चलते मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत मदद की अपील की है। भारत ने राहत सामग्री भेजनी शुरू कर दी है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि 1,000 टेंट काबुल पहुंच चुके हैं और 15 टन खाद्य सामग्री कुनार भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में और भी सहायता भेजी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अफगानिस्तान को हरसंभव मानवीय सहायता देने का आश्वासन दिया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे