श्री सत्य साई जन्म शताब्दी समारोह 13 नवंबर से, प्रधानमंत्री मोदी 19 को होंगे शामिल


श्री सत्य साई जन्म शताब्दी समारोह 13 नवंबर से, प्रधानमंत्री मोदी 19 को होंगे शामिल

श्री सत्य साई सेंट्रल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आर. जे. रत्नाकर ने बताया कि भक्त इस अवसर का उपयोग साई मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने के लिए कर रहे हैं, जिसका सार है — “सभी से प्रेम करो, सभी की सेवा करो।”

रत्नाकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को जन्म शताब्दी समारोह के तहत श्री सत्य साई हिल व्यू स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है। यह आयोजन 2011 में बाबा की महासमाधि के बाद अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। 23 नवंबर भक्तों के लिए सबसे प्रतीक्षित दिन रहेगा।

44वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को आयोजित होगा

सत्य साई उच्च शिक्षा संस्थान का 44वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन होंगे। केंद्र सरकार ने बाबा के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और स्मारक 100 रुपये का सिक्का जारी करने की स्वीकृति दी है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे