पीएम मोदी ने घाना संसद में कहा - सच्चा लोकतंत्र चर्चा को बढ़ावा देता है


पीएम मोदी ने घाना संसद में कहा - सच्चा लोकतंत्र चर्चा को बढ़ावा देता है

3 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना गणराज्य के दौरे पर हैं। घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत के विशाल लोकतंत्र से जुड़ा एक बड़ा तथ्य साझा किया, जिसे सुनकर संसद में मौजूद सांसद जोर-जोर से हंसने लगे और कुछ आश्चर्यचकित रह गए। पीएम मोदी भी मुस्कुराते हुए नजर आए।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत लोकतंत्र की जननी है। हमारे लिए लोकतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक संस्कार है। भारत में 2,500 से अधिक राजनीतिक दल हैं, 20 से अधिक पार्टियां विभिन्न राज्यों में शासन करती हैं, हमारे पास 22 आधिकारिक भाषाएं और हजारों बोलियाँ हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यही कारण है कि भारत हमेशा आने वाले लोगों का खुले दिल से स्वागत करता है।” पीएम मोदी की यह बात सुनकर घाना की संसद में ठहाकों की गूंज सुनाई दी और उनके चेहरे पर भी मुस्कान थी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे