प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान


प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 16 जून 2025 को साइप्रस की राजधानी निकोसिया की यात्रा के दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की साइप्रस यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण था, जो पिछले दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और इसके बाद दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने बैठक हुई।

सम्मान प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भारत के 1.4 अरब नागरिकों का है। यह सम्मान वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को भी दर्शाता है।

यह सम्मान उनके द्वारा अब तक प्राप्त अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे