पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी होगी


पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी होगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की अगली और 20वीं किस्त 2 अगस्त, 2025 को किसानों को प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन की तैयारी की समीक्षा और अधिक से अधिक किसानों तक इसका लाभ पहुँचाने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

श्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्ट्रीय, राज्य, जिला और ग्राम स्तर पर किसानों को कार्यक्रम से जोड़ें और इसे राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में आयोजित करें।

उन्होंने कहा कि कृषि सखी, ड्रोन दीदी, बैंक सखी, पशु सखी, बीमा सखी और ग्राम पंचायत सरपंचों जैसे स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाई जाए।

श्री चौहान ने यह भी कहा कि इस दौरान खरीफ फसलों पर किसानों से संवाद करना अत्यंत उपयोगी रहेगा।

2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 19 किस्तों के माध्यम से ₹3.69 लाख करोड़ की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। अब 20वीं किस्त में ₹20,500 करोड़ की राशि 9.7 करोड़ किसानों को प्रदान की जाएगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे