पन्ना में बनेगा देश का पहला और विश्व का दूसरा डायमंड म्यूजियम


प्रदेश की हीरा नगरी पन्ना में देश का पहला और विश्व का दूसरा डायमंड म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। मप्र पर्यटन विकास निगम 19.39 करोड़ रुपए की लागत से ऐतिहासिक यादवेंद्र क्लब की इमारत का जीर्णोद्धार कर इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगा।

यहां 10 गैलरियों में पन्ना की हीरा संपदा, ऐतिहासिक खनन प्रक्रिया, भूगर्भीय विशेषताओं और हीरों से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी। म्यूजियम में विश्व प्रसिद्ध कोहिनूर, टिफनी और लुकारा हीरों की प्रतिकृतियां भी रखी जाएंगी। पर्यटक यहां शाही हीरों और आभूषणों को वर्चुअली पहन सकेंगे और अपनी फोटो भी खिंचवा सकेंगे।

यूरोप में नीदरलैंड और बेल्जियम के अलावा दक्षिण अफ्रीका तथा एशिया में इस्त्राइल और थाईलैंड में डायमंड म्यूजियम हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल 'विरासत भी और विकास भी के तहत पन्ना के जनकपुर में 12.50 हेक्टेयर क्षेत्र में 12.65 करोड़ की लागत से डायमंड पार्क तैयार किया जा रहा है।

यहां 126 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। इनमें हीरों की कटिंग, पॉलिशिंग और प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयां शामिल होंगी। डायमंड पार्क और इससे जुड़ी गतिविधियों से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। दोनों परियोजनाओं पर 32 करोड़ खर्च होंगे।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे