भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्थिति: मिसाइल, ड्रोन और एलओसी पर तनाव


जमीन पर उतरी जंग: भारत-पाकिस्तान सीमा पर युद्ध जैसे हालात

9 मई को पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी ने दावा किया कि वे भारत के ज्यादातर मिसाइलों को रोकने में कामयाब रहे, हालांकि कुछ मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम नहीं रोक सका।

पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने भारत के 10 सैन्य ठिकानों पर हमले किए जिनमें शामिल हैं: पंजाब में ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज, उरी सप्लाई डिपो, सूरतगढ़ एयरफील्ड (राजस्थान), आदमपुर में S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी में आर्टिलरी पोजिशन और पठानकोट एयरफील्ड।

इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि भारत ने शोरकोट स्थित रफीकी एयरबेस, चकवाल का मुरीद एयरबेस और रावलपिंडी में चकलाला कैंट पर हमला किया, जो पाक सेना प्रमुख मुनीर के घर के पास है।

प्रधानमंत्री शरीफ ने आरोप लगाया कि भारत ने पाकिस्तान को IMF से मिलने वाले 20 हजार करोड़ रुपये के फंड को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा।

10 मई को पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि अगर भारत कार्रवाई रोकता है तो पाकिस्तान भी ऐसा करेगा। उन्होंने शांति की अपील की।

भारत के हमलों से डरे पाकिस्तान की प्रतिक्रिया

  • नूर खान एयरबेस पर हमले में C-130 विमान को नुकसान।
  • पाकिस्तान ने भारत में किए कई हवाई हमले, लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें हवा में ही मार गिराया।
  • पाकिस्तान ने 9 मई की रात को जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए।
  • श्रीनगर एयरपोर्ट पर हमला विफल, दो पाकिस्तानी ड्रोन हवा में ही नष्ट किए गए।
  • राजौरी और उधमपुर में ब्लैकआउट और धमाकों की आवाजें।
  • पंजाब के कंगनीवाल गांव में ड्रोन का मलबा मिला।
  • फिरोजपुर में रात के हमले में एक परिवार घायल।
  • 26 में से किसी भी लक्ष्य पर पाकिस्तान को सफलता नहीं मिली, भारतीय सेना ने सभी ड्रोन निष्क्रिय किए।

ड्रोन देखे गए स्थान

भारतीय सेना के अनुसार, बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज और लक्खी नाला सहित 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए।

रक्षा मंत्रालय का बयान

मंत्रालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीमावर्ती राज्यों में ब्लैकआउट जारी है और सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे