पद्मा विश्वनाथन इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार 2026 के लिए नामांकित


पद्मा विश्वनाथन इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट

भारतीय मूल की कनाडाई-अमेरिकी लेखिका और अनुवादक पद्मा विश्वनाथन को इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

उन्हें ब्राज़ील की लेखिका एना पाउला माया के उपन्यास "On Earth As It Is Beneath" के अंग्रेजी अनुवाद के लिए यह सम्मान मिला है।

यह पुरस्कार, जिसे पहले मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार के नाम से जाना जाता था, हर वर्ष उस कथा साहित्य कृति को दिया जाता है जो मूल रूप से अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में लिखी गई हो और बाद में उसका अंग्रेजी में अनुवाद कर यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित किया गया हो।

इस पुरस्कार के विजेता को 50,000 पाउंड की राशि दी जाएगी, जो लेखक और अनुवादक के बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी।

विजेता की घोषणा 19 मई 2026 को टेट मॉडर्न, लंदन में आयोजित समारोह में की जाएगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे