4 जुलाई हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को राजभवन के बिरसा मंडप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164(1) में मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए हेमंत सोरेन को सीएम नियुक्त किया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अविनाश कुमार झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ लेने के बाद झारखंड के राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव विनोद कुमार ने यह अधिसूचना जारी की।

चंपाई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने 4 जुलाई को दिन में 12 बजे इंडिया गठबंधन के नेताओं को राजभवन बुलाया। हेमंत सोरेन गठबंधन के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने का न्योता दिया।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश का संपूर्ण सामान्य ज्ञान - मूल्य मात्र -50 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे