4 अगस्त- नोवाक जोकोविच ने जीता ओलंपिक गोल्ड मेडल।

नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक 2024 का गोल्ड मेडल जीत लिया है. सर्बिया के जोकोविच ने टेनिस सिंगल्स के फाइनल में कार्लोस अलकाराज को बेहद कड़े मुकाबले में हराया। नोवाक ने इस जीत से टेनिस और ओलंपिक इतिहास के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 37 साल के नोवाक जोकोविच ओपन एरा में सबसे अधिक उम्र में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

नोवाक जोकोविच 24 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं लेकिन पेरिस गेम्स से पहले उनके नाम ओलंपिक गोल्ड नहीं था। यही कारण है कि उन्होंने स्पेन के कॉर्लोस अलकाराज से जीतने के लिए जान लड़ा दी। नोवाक और अलकाराज का मुकाबला कितना कड़ा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोई भी खिलाड़ी सर्विस ब्रेक नहीं कर पाया। दोनों ही सेट टाइब्रेक में गए, जिसे नोवाक जोकोविच ने जीता। आखिर में यह मैच 7-6(3), 7-6(2) से नोवाक जोकोविच के नाम रहा।

इस जीत के साथ ही नोवाक जोकोविच दुनिया के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने चारों ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीते हैं और ओलंपिक गोल्ड भी उनके नाम है। जोकोविच से पहले यह उपलब्धि स्टेफी ग्राफ, आंद्रे अगासी, राफेल नडाल, सेरेना विलियम्स ही हासिल कर सके हैं। अब इन चारों खिलाड़ियों के साथ नोवाक का नाम अब करियर ग्रैंडस्लैम विजेताओं की लिस्ट में आ गया है। चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक गोल्ड जीतने की उपलब्धि को करियर गोल्डन स्लैम कहा जाता है।

16 साल पहले जीता था ब्रॉन्ज मेडल

फाइनल में अल्काराज को हराने के साथ ही नोवाक जोकोविच 1908 के बाद टेनिस में सिंगल्स गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। उन्होंने इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। जोकोविच के नाम सबसे अधिक हफ्तों तक नंबर एक खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड भी है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे