निहाल सरीन ने टाटा स्टील रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2026 जीता


निहाल सरीन ने टाटा स्टील रैपिड शतरंज टूर्नामेंट 2026 जीता

कोलकाता के धोनो धन्यो ऑडिटोरियम में शुरू हुए टाटा स्टील रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब निहाल सरीन ने जीत लिया। तीसरे दिन की शुरुआत में निहाल और आनंद दोनों 4.5 अंकों के साथ बराबरी पर थे। कोलकाता के दर्शकों को उम्मीद थी कि 'मद्रास टाइगर' अपना जादू दिखाएंगे, लेकिन निहाल ने अंतिम दिन 2/3 अंक अर्जित किए, जबकि आनंद ने अविजित रहकर 1.5/3 अंक अर्जित किए। इस तरह निहाल ने आधे अंक की बढ़त बनाकर विजयी रहे।

आखिरी राउंड में समीकरण स्पष्ट था: निहाल को खिताब के लिए ड्रॉ चाहिए था, जबकि आनंद को जीत। आनंद ने काले मोहरों से खेल को पेचीदा बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन निहाल ने सुरक्षित खेल खेला और आनंद को कोई मौका नहीं दिया। खेल अंततः ड्रॉ पर समाप्त हुआ, और निहाल सरीन टाटा स्टील चेस इंडिया 2026 के रैपिड चैम्पियन बन गए, 6.5/9 अंकों के साथ।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे