टोल पर कैश बंद, UPI से भुगतान महंगा


NHAI का नया नियम: टोल प्लाजा पर कैश बंद, UPI से भुगतान महंगा

नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) 10 अप्रैल से टोल भुगतान प्रणाली में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना और यात्रियों का समय बचाना है।

नए नियमों के अनुसार, 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद (Cash) भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब सभी वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य होगा।

जैसे ही वाहन टोल लेन से गुजरेगा, वहां लगे सेंसर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक के माध्यम से FASTag को स्कैन करेंगे और टोल राशि सीधे बैंक खाते या वॉलेट से कट जाएगी।

इस प्रक्रिया में वाहन को रोकने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।

यदि किसी वाहन में FASTag नहीं है या वह रिचार्ज नहीं है, तो UPI के माध्यम से भुगतान का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

हालांकि, कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए एक सख्त नियम लागू किया गया है। यदि FASTag के बजाय UPI से मैन्युअल भुगतान किया जाता है, तो सामान्य टोल शुल्क से 1.25 गुना अधिक भुगतान करना होगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे