नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल


नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

भारतीय सेना ने स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह उपाधि उन्हें खेल में उनके असाधारण योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के लिए दी गई है।

इसकी घोषणा 14 मई को रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई, और यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी मानी गई है। नीरज इससे पहले भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे, जो उन्हें 2018 में प्रदान किया गया था। उन्होंने 2016 में नायब सूबेदार के रूप में सेना में प्रवेश किया था।

नीरज चोपड़ा से पहले महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और अभिनव बिंद्रा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी टेरिटोरियल आर्मी की मानद उपाधियाँ दी जा चुकी हैं।

नीरज लेंगे दोहा डायमंड लीग में हिस्सा

नीरज चोपड़ा 16 मई को होने वाली दोहा डायमंड लीग में भाग लेंगे। पिछले सीज़न में उन्होंने 88.36 मीटर भाला फेंककर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वे 2023 में 88.67 मीटर थ्रो के साथ विजेता बने थे।

अन्य भारतीय खिलाड़ी जो भाग लेंगे:

  • जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना
  • मिडल डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह
  • दौड़ाक पारुल चौधरी

दो बार ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा वर्तमान में दुनिया के नंबर-2 जेवलिन थ्रोअर हैं। वे भारत की ओर से लगातार दो ओलिंपिक गेम्स (टोक्यो 2020 में गोल्ड और पेरिस 2024 में सिल्वर) में मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा वे वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत को गोल्ड मेडल दिला चुके हैं।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे