बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड जीत – मुख्य कारण


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड जीत – मुख्य कारण

साल 2025 बिहार विधानसभा चुनावों में NDA ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। यह जीत विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय पर जनता के भरोसे का परिणाम है। बिहार में NDA ने 243 सीटों में से 202 सीटें जीतकर दमदार प्रदर्शन किया, जबकि राजद की सीटें 75 से घटकर 25 रह गईं। कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें उसे केवल 6 सीटों पर जीत मिली, जो पिछली बार की 19 सीटों से काफी कम है।

बिहार में NDA की जीत के मुख्य कारण

1. मोदी-नीतीश का ‘डबल इंजन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व ने विकास और ‘सुशासन' को मुख्य मुद्दा बनाया। जनता ने पिछले 10 सालों की कल्याणकारी योजनाओं जैसे गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस को सराहा। बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि यह ‘विकसित बिहार' में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति अब सफल नहीं होगी। जनता अब सिर्फ ‘Politics of performance' के आधार पर जनादेश देती है। नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास ने इस परिणाम को संभव बनाया।

2. महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी

66.91% मतदान के साथ महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। यह नीतीश कुमार की महिला-केंद्रित योजनाओं जैसे 50% आरक्षण और साइकिल योजना का परिणाम है। महिलाओं ने 'ME फैक्टर' (महिला + EBC) के तहत NDA को वोट दिया, जिससे गठबंधन को 48.3% वोट शेयर मिला।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे