14 अक्टूबर-राष्ट्रीय जल पुरस्कार का एलान, पहले नंबर पर रहा ओडिशा, दूसरे पर उत्तर प्रदेश व गुजरात-पुडुचेरी समेत अन्य राज्य

कभी अपने पानी के संकट के लिए चर्चा में रहने वाले ओडिशा को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा। पुडुचेरी और गुजरात संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने 14 अक्टूबर को राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने जल पुरस्कारों की घोषणा की

कभी अपने पानी के संकट के लिए चर्चा में रहने वाले ओडिशा को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में ओडिशा ने उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा। पुडुचेरी और गुजरात संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोमवार को राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को राजधानी में ये पुरस्कार वितरित करेंगी। उड़ीसा इस बार जल पुरस्कारों में छाया रहा है।

उसके जिले बालागीर को पूर्वी क्षेत्र से विजेता बनने का मौका मिला है। इसके साथ ही ओडिशा का पुरी सबसे अच्छे शहरी निकायों में दूसरे स्थान पर रहा और मयूरभंज स्थित एक स्कूल सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या कालेज की श्रेणी में तीसरा पुरस्कार जीतने में सफल रहा। इस श्रेणी में सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय बी-3 पश्चिम विहार दूसरे नंबर पर रहा, जबकि पहला एवार्ड सीकर के एक सरकारी विद्यालय को प्राप्त हुआ।

'ओडिशा ने पिछले एक साल में किया बेहतर कार्य'

मंत्रालय की सचिव देवाश्री मुखर्जी ने बताया कि ओडिशा ने पिछले एक साल में जल संरक्षण और संचयन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है और इस आधार पर दस सदस्यीय ज्यूरी ने उसे पहले स्थान के लिए चुना। देवाश्री ने इसका विवरण देते हुए बताया कि राज्य की प्रगति दूसरे राज्यों के लिए सीखने लायक है।

जल संरक्षण के लिए बनाए 53000 स्ट्रक्चर

इस राज्य ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के लिए 53000 स्ट्रक्चर बनाए हैं। 10,800 रीयूज और रीचार्ज ढांचों का निर्माण किया गया है और 11,000 परंपरागत जल स्त्रोतों का पुनरुद्धार किया गया है। पीएम कृषि सिंचाई योजना और माइक्रो इरिगेशन में भी उड़ीसा ने सबसे अच्छा काम किया है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI –मध्यप्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा– मूल्य मात्र - 350 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययनमूल्य मात्र - 500 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे