नेशनल गेम्स: मप्र के अब 50 मेडल


नेशनल गेम्स: मप्र के अब 50 मेडल

मप्र के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को मप्र ने 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 5 मेडल जीते। कुल मेडल की संख्या अब 50 हो गई है, जिसमें 19 गोल्ड, 13 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

8 फरवरी को पहला सिल्वर मॉर्डन पेंटाथलॉन में नेहा यादव ने जीता, जबकि दूसरा एथलीट दीक्षा ने 1500 मीटर रेस में, तीसरा 1500 मीटर रेस में रीते ओहरे ने दिलाया। पहला ब्रॉन्ज 10000 मीटर रेस में विनोद सिंह और दूसरा आदित्य प्रजापति ने ताइक्वांडो में जीता। मप्र अंक तालिका में टॉप-4 में बरकरार है।

पहले स्थान पर सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 71 मेडल (42 गोल्ड), दूसरे पर कर्नाटक 58 मेडल (30 गोल्ड), तीसरे पर महाराष्ट्र 113 (25 गोल्ड) काबिज है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे