16 अगस्त- 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई।

16 अगस्त को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। इसमें मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया। कांतारा ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड अपने नाम किए। कांतारा फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गए। तमिल फिल्म तिरुचित्राम्बलम के लिए नित्या मेनन और गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख बेस्ट एक्ट्रेस बनीं।

फिल्म ऊंचाई के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड सूरज बड़जात्या को मिला है। इसी फिल्म के लिए नीना गुप्ता ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। प्लेबैक सिंगिंग कैटेगरी में ब्रह्मास्त्र के लिए अरिजीत सिंह ने अवॉर्ड जीता है। ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है। 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी अक्टूबर 2024 में होगी। नेशनल अवॉर्ड विनर को एक मेडल की तरह रजत कमल या स्वर्ण कमल और नकद पुरस्कार दिया जाता है। कुछ कैटेगरी में सिर्फ स्वर्ण कमल या रजत कमल ही मिलता है।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPSI हल प्रश्न पत्र एवं मॉडल प्रश्नपत्र - मूल्य मात्र -20 रु





पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे