नासा ने बीमार अंतरिक्ष यात्रियों को पहली बार धरती पर वापस लाया


नासा ने बीमार अंतरिक्ष यात्रियों को पहली बार धरती पर वापस लाया

नासा ने अपने 65 वर्षों के मानव अंतरिक्ष उड़ान इतिहास में पहली बार एक ऐतिहासिक और संवेदनशील निर्णय लेते हुए चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से मेडिकल इवैक्यूएशन के तहत धरती पर वापस बुलाया। उनके अंतरिक्ष में प्रवास को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण एक महीने पहले ही समाप्त कर दिया गया था।

अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सुरक्षित रूप से बचाया गया। चालक दल के कप्तान, नासा के अंतरिक्ष यात्री माइक फिंके सबसे पहले अंतरिक्ष यान से बाहर निकले, मुस्कुराते हुए और अपने पैरों पर थोड़ा लड़खड़ाते हुए, फिर सामान्य प्रक्रिया के अनुसार स्ट्रेचर पर लेट गए। नासा की जेना कार्डमैन, जापान की किमिया युई और अंतरिक्ष यात्री ओलेग प्लाटोनोव उनके पीछे आए, कैमरों की ओर हाथ हिलाते हुए मुस्कुराए। कार्डमैन ने कहा, "घर आकर कितना अच्छा लग रहा है!" ध्यान देने योग्य है कि 1998 में स्टेशन को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए जाने के बाद यह पहली बार है जब स्वास्थ्य समस्या के कारण अंतरिक्ष यात्रियों को निकाला गया।

अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, रूस और जापान के थे

नासा, रूस और जापान के चार अंतरिक्ष यात्रियों ने बुधवार को स्पेस स्टेशन से विदाई ली और 15 जनवरी को तड़के स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित रूप से उतरे। मिशन में शामिल नासा की अंतरिक्ष यात्री जेना कार्डमैन ने भावुक होकर कहा, "हमारी वापसी का समय अचानक बदल गया, लेकिन सबसे खूबसूरत बात यह रही कि यह टीम एक परिवार की तरह एक-दूसरे का ख्याल रखती रही।"

बीमार अंतरिक्ष यात्री की पहचान नहीं उजागर

नासा ने उस अंतरिक्ष यात्री की पहचान नहीं बताई जिसे चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता थी। अधिकारियों ने कहा कि अंतरिक्ष यात्री की स्थिति स्थिर और सुरक्षित है। यह निर्णय पूरी सावधानी के साथ लिया गया ताकि धरती पर बेहतर मेडिकल जांच संभव हो सके। नासा ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई आपात स्थिति नहीं थी, लेकिन अंतरिक्ष में उपचार में देरी करना जोखिम भरा हो सकता था, इसलिए मिशन को छोटा करने का निर्णय लिया गया।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika July 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे