मध्यप्रदेश में 25 अप्रैल तक मनाया जाएगा नारी शक्ति उत्सव


मध्यप्रदेश में 25 अप्रैल तक मनाया जाएगा नारी शक्ति उत्सव

राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रदेशव्यापी "नारी शक्ति वंदन" पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया है।

इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के प्रावधानों के बारे में आम जनता को जागरूक करना और महिला नेतृत्व का उत्सव मनाना है।

राज्य शासन द्वारा इसे जन-उत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस अभियान का शुभारंभ राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में किया जाएगा, जहाँ प्रबुद्धजनों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा।

इसके साथ ही प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों तथा छिंदवाड़ा, खरगोन और मंदसौर जिला मुख्यालयों पर भव्य "नारी शक्ति वंदन" सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों में महिला सांसदों, विधायकों, महापौर, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सफल महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा और वे अपने अनुभव साझा करेंगी।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे